कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान की समीक्षा बैठक : जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश

Description of image

बीकानेर, 25 जून। जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन ने कहा कि ‘कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान’ राज्य सरकार का महत्ती अभियान है। इसके तहत जिले में जल पुनर्भरण संरचनाओं के निर्माण एवं रखरखाव के लिए अधिक से अधिक प्रवासी बीकानेर वासियों तथा भामाशाहों को प्रोत्साहित किया जाए।

 

गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि जिले में भू-जल स्तर को बनाए रखना तथा इसके पुनर्भरण की दिशा में राज्य सरकार के निर्देशानुसार सतत कार्य किया जा रहा है। इस दिशा में देश और दुनिया में रहने वाले प्रवासी बीकानेर वासियों और स्थानीय भामाशाहों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे की अगुवाई में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती मंजू नैण गोदारा द्वारा यह वीडियो कॉन्फ्रेंस शीघ्र की जाए। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत रिचार्ज सॉफ्ट और रिचार्ज पिट बनाए जाने हैं l अभियान के तहत अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली। वहीं ‘जल संचय जन भागीदारी अभियान’ के 1 जून से शुरू हुए तीसरे चरण के तहत किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण करने के साथ इससे जुड़े कार्यों को पोर्टल पर अपलोड भी किया जाए। अभियान के तहत पूर्ण कार्यों को अपलोड करने के निर्देश दिए। उल्लखेनीय है कि जल संचय, जन भागीदारी अभियान के तहत जिले की ग्राम पंचायतों में कुल 56 हजार 625 तथा नगर पालिकाओं में 10 हजार, बीकानेर नगर निगम क्षेत्र में 1 हजार 878 सहित कुल 68 हजार रिचार्ज स्ट्रक्चर तैयार किए जाने हैं।

 

बैठक में नगर निगम उपायुक्त श्रीमती दमयंती कंवर, अधीक्षण अभियंता वाटरशेड श्री महेश अजाडीवाल सहित, भूजल विभाग से डॉ. शंकर लाल सोनी, जलदाय विभाग के श्री नरेश कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

निर्जला एकादशी पर किशोरों और युवाओं ने दिया सेवा और संस्कार का संदेश

बीकानेर, 25 जून। एक ओर जहां आज की युवा पीढ़ी का एक वर्ग नशे की गिरफ्त में जकड़ता दिखाई दे …