रिडमलसर फोरलेन पर सड़क सुरक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन, स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

Description of image

बीकानेर, 10 जुलाई। रिडमलसर विकास मंच के बैनर तले शुक्रवार को रिडमलसर फोरलेन पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

पूर्व अध्यक्ष जावेद मांगलिया एवं पूर्व उपसरपंच परवेज पंवार ने प्रशासन ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान ग्राम पंचायत रिडमलसर में प्रभारी तहसीलदार को ज्ञापन देकर रिडमलसर सिपाहीयान चौराहा, मोहम्मद हुसैन पेट्रोल पंप से आगे गांव के फांटे तथा शुभम विहार कॉलोनी चौराहे के दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की।

ज्ञापन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी तहसीलदार ने मौके पर सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कनिष्ठ अभियंता (JEN) को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से शीघ्र स्पीड ब्रेकर निर्माण कराने का आश्वासन भी दिया गया।

इस अवसर पर जावेद मांगलिया ने प्रशासन को अवगत कराया कि उक्त चौराहे पर सड़क दुर्घटनाओं में गांव के दो युवाओं की जान जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में भी बीकानेर जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर दुर्घटना संभावित स्थल पर सुरक्षा उपाय करने की मांग की गई थी। विभाग द्वारा इस कार्य को पूरा करने के लिए दस दिन का समय मांगा गया है तथा निर्धारित अवधि में स्पीड ब्रेकर बनवाने का भरोसा दिया गया है।

रिडमलसर विकास मंच ने उम्मीद जताई कि प्रशासन शीघ्र कार्रवाई कर दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाएगा और ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पांच काश्तकारों का आपसी सहमति से हुआ विभाजन, वर्षों पुराने विवाद का शांतिपूर्ण समाधान

बीकानेर, 10 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार श्रीडूंगरगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत लखासर म…