47 वर्षों पुराना खाता विभाजन हुआ संपन्न, ग्रामीणों को मिला न्याय

Description of image

बीकानेर। राजस्थान सरकार के ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की वर्षों पुरानी समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। ग्राम पंचायत सीलवा तहसील नोखा में सीलवा में आयोजित शिविर के दौरान ईश्वर सिंह, करणी सिंह एवं डालू सिंह का लगभग 47 वर्षों से लंबित खाता विभाजन का मामला आपसी सहमति एवं राजस्व विभाग की तत्परता से सफलतापूर्वक निस्तारित किया गया।

 

नोखा उपखंड अधिकारी निधि उड़सरिया ने बताया कि लंबे समय से लंबित इस प्रकरण के समाधान से लाभार्थियों को बड़ी राहत मिली। वर्षों से चली आ रही भूमि संबंधी असमंजस की स्थिति समाप्त होने से अब वे अपने हिस्से की भूमि का स्वतंत्र रूप से उपयोग कर सकेंगे।

 

लाभार्थी ईश्वर सिंह, करणी सिंह एवं डालू सिंह ने राज्य सरकार एवं राजस्व विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीण सेवा शिविर के माध्यम से दशकों पुरानी समस्या का समाधान हुआ है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पांच काश्तकारों का आपसी सहमति से हुआ विभाजन, वर्षों पुराने विवाद का शांतिपूर्ण समाधान

बीकानेर, 10 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार श्रीडूंगरगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत लखासर म…