विधिक माप विज्ञान विभाग की सीएनजी पंपों पर औचक कार्यवाही

Description of image

बीकानेर, 17 जुलाई। खाद्य, नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग मंत्री श्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार विधिक माप विज्ञान विभाग द्वारा विधिक माप विज्ञान अधिनियम-2009 तथा राजस्थान विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियम-2011 के तहत जिले में सीएनजी पंपों पर लगातार सघन कार्यवाहियां की गईं।

 

विधिक माप विज्ञान अधिकारी श्री दीपक पूनिया ने बताया कि इस दौरान विजय मोटर कंपनी जयपुर रोड, गैसोनेट एससीआरटी बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया, मास फाइनेंस पेट्रोलियम बदरासर, कृष्णा एंड कंपनी नोखा पर औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया गया। अभियान के लिए गठित विभागीय जांच दल द्वारा श्री दीपक पूनिया के नेतृत्व में 5 सीएनजी पंपों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी पंप सत्यापित पाए गए एवं सभी पंपों पर सीएनजी का माप सही पाया गया।

 

सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस ) एक अत्यंत ज्वलनशील गैस होती है। सभी पंपों पर सुरक्षा प्रोटोकॉल मानकों के अनुरूप पाए गए। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में मंत्री श्री सुमित गोदारा के आदेशानुसार विधिक माप विज्ञान विभाग की नियमित जांच जारी रहेगी। इस दौरान दोषी पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

श्री पूनिया ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा करना तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करवाना है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

नाल पुलिस ने पंजाब निवासी तस्कर को दबोचा, भारी मात्रा में डोडा पोस्त जब्त

  बीकानेर, 17 जुलाई। बीकानेर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के …