नयाशहर पुलिस ने दुकान में चोरी का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

Description of image

 

बीकानेर, 17 जुलाई। पुलिस थाना नयाशहर ने दुकान में हुई नकदी चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार परिवादी रोहित कच्छावा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी दुकान सोनगिरी कुएं के सामने स्थित है। 11 जुलाई 2026 को दुकान बंद कर घर जाने के बाद जब 12 जुलाई की शाम करीब 6:30 बजे दुकान पर पहुंचे तो दुकान का गेट टूटा हुआ मिला। जांच करने पर गल्ले में रखे 1.50 लाख रुपये नकद चोरी मिले। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश (आईपीएस) एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ (आरपीएस) तथा वृत्ताधिकारी नगर अनुज डाल (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी सुरजीत कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरों से मिली सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अरबाज खान उर्फ कचौली (25) पुत्र जाकिर हसन, निवासी कोतवाली क्षेत्र (हाल निवासी ख्वाजा कॉलोनी, मुक्ताप्रसाद नगर, बीकानेर) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी का माल बरामद कर लिया गया। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर यह पता लगा रही है कि वह अन्य चोरी की वारदातों में भी शामिल रहा है या नहीं।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुरजीत कुमार, उपनिरीक्षक हंसराज, हेड कांस्टेबल कपिल कुमार एवं कांस्टेबल श्यामलाल की सराहनीय भूमिका रही।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

नाल पुलिस ने पंजाब निवासी तस्कर को दबोचा, भारी मात्रा में डोडा पोस्त जब्त

  बीकानेर, 17 जुलाई। बीकानेर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के …