नाल पुलिस ने पंजाब निवासी तस्कर को दबोचा, भारी मात्रा में डोडा पोस्त जब्त

Description of image

 

बीकानेर, 17 जुलाई। बीकानेर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत पुलिस थाना नाल ने कार्रवाई करते हुए 2.288 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश (आईपीएस) एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ (आरपीएस) तथा वृत्ताधिकारी गंगाशहर हिमांशु शर्मा (आरपीएस) के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

 

थानाधिकारी विकास बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संदीप सिंह (29) पुत्र इंद्रजीत सिंह, निवासी रौके कलां, थाना बदनी कलां, जिला मोगा (पंजाब) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 2.288 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया।

 

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच उपनिरीक्षक हेतराम, थाना गंगाशहर द्वारा की जा रही है। आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है।

 

इस कार्रवाई में थानाधिकारी विकास बिश्नोई के साथ सुभाषचंद, दिनेश कुमार, सुनील कुमार एवं रूखमा की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

 

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

ऑपरेशन ‘नीलकंठ’ के तहत नाल पुलिस की कार्रवाई, 29.08 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

  बीकानेर, 17 जुलाई। बीकानेर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के …