स्वामित्व योजना से मिला संपत्ति का अधिकार, जन कल्याण शिविर बना ग्रामीणों के लिए भरोसे का केंद्र

Description of image

 

पूगल (बीकानेर), 27 जुलाई। राज्य सरकार के जन कल्याण शिविर के तहत आयोजित फॉलो अप ग्रामीण सेवा शिविर-2026 ग्राम पंचायत डण्डी में ग्रामीणों के लिए विशेष उपलब्धि लेकर आया। शिविर में स्वामित्व योजना के अंतर्गत ड्रोन सर्वे के आधार पर तैयार स्वामित्व सर्वे 2.0 के प्रॉपर्टी पार्सल ग्रामीणों को वितरित किए गए।

 

वर्षों से अपनी संपत्ति के स्पष्ट अभिलेखों की प्रतीक्षा कर रहे ग्रामीणों के चेहरों पर उस समय खुशी झलक उठी, जब उन्हें उनकी संपत्ति से संबंधित आधिकारिक प्रॉपर्टी पार्सल प्राप्त हुए। इससे ग्रामीणों को अपनी भूमि एवं आवासीय संपत्ति का प्रमाणिक रिकॉर्ड मिला, जिससे भविष्य में विभिन्न सरकारी योजनाओं और वित्तीय सुविधाओं का लाभ लेने का मार्ग भी आसान होगा।

 

ग्रामीणों ने राज्य सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए शिविर में उपस्थित उपखण्ड अधिकारी श्रीमती दिव्या बिश्नोई, तहसीलदार एवं शिविर प्रभारी श्री दौलाराम बाजिया, सहायक विकास अधिकारी एवं सहप्रभारी श्री विजय सिंह प्रजापत, प्रशासक श्री मोहम्मद अली, ग्राम विकास अधिकारी श्री मदनलाल तथा कनिष्ठ सहायक श्री पुनाराम कड़ेला का आभार व्यक्त किया।

 

ग्राम पंचायत डण्डी में आयोजित यह शिविर इस बात का उदाहरण बना कि प्रशासन की योजनाएँ जब प्रभावी क्रियान्वयन के साथ आमजन तक पहुँचती हैं, तो उनका लाभ सीधे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है। स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का अधिकार सुदृढ़ हुआ और शासन के प्रति उनका विश्वास भी और मजबूत हुआ।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बज्जू थाना परिसर में सीएलजी बैठक आयोजित, नशा मुक्ति, साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

बीकानेर, 27 जुलाई। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं …