
बीकानेर, भीनासर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीनासर के तत्वावधान में राजकीय चोपड़ा उच्च माध्यमिक विद्यालय के एनसीसी सीनियर डिवीजन के कैडेट्स ने भीनासर स्थित मुरली मनोहर मंदिर परिसर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया तथा श्रमदान किया।
लेफ्टिनेंट कैलाश डूडी ने बताया कि कैडेट्स ने मंदिर परिसर की साफ-सफाई कर श्रमदान किया और समाज को स्वच्छता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक सुनील कुमार ने सभी को “से नो टू ड्रग्स” की शपथ दिलाई।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. करनीदान कच्छवाह ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “से नो टू ड्रग्स” अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान का आयोजित किया। अभियान में एनसीसी कैडेट्स के साथ बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भी भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
शारीरिक शिक्षक दीपक प्रकाश रंगा ने बीकानेर पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा द्वारा संचालित “ऑपरेशन नीलकंठ” एवं “से नो टू ड्रग्स” अभियान की जानकारी देते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. करनीदान कच्छवाह ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े इस जनजागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए एनसीसी कैडेट्स की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।