शेरूणा पुलिस ने आयोजित किया नशा मुक्ति एवं साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को किया जागरूक

Description of image

बीकानेर, 27 जुलाई। राज्य में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय जयपुर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे एक माह के विशेष अभियान के तहत शेरूणा थाना पुलिस द्वारा सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सांवतसर में नशा मुक्ति एवं साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी श्रीडूंगरगढ़ निकेत कुमार पारीक आरपीएस के निर्देशन एवं सुपरविजन में थानाधिकारी ईमचंद के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और ग्रामीणों को विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण, यातायात नियमों की पालना, नए कानूनों की जानकारी तथा सोशल मीडिया के सदुपयोग और दुरुपयोग जैसे जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर क्षेत्र में बढ़ते नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ अभियान की जानकारी देते हुए आमजन से नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने, नशा तस्करों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

पुलिस ने कहा कि समाज को नशा मुक्त और साइबर अपराधों से सुरक्षित बनाने के लिए आमजन, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बज्जू थाना परिसर में सीएलजी बैठक आयोजित, नशा मुक्ति, साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

बीकानेर, 27 जुलाई। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं …