उद्यानिकी गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित

Description of image

 

बीकानेर, 30 जुलाई। कृषि व उद्यानिकी आयुक्त के निर्देशों की अनुपालना में बीकानेर खण्ड के संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ. धर्मवीर डूडी की अध्यक्षता में कृषि भवन परिसर स्थित उद्यान कार्यालय में उद्यानिकी गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में उद्यान विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

 

उप निदेशक उद्यान (अनुसंधान) एटीसी प्रेमाराम ने उद्यान विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय बागवानी मिशन, राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि, सूक्ष्म सिंचाई योजना इत्यादि में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्राप्त कार्य योजना व लक्ष्यों के विरुद्ध अर्जित प्रगति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

 

उद्यान विभाग के सहायक निदेशक मुकेश गहलोत ने बताया कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत 171.75 लाख रुपए के परियोजना प्रस्ताव जिले के लिए स्वीकृत हुए हैं। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत बगीचा स्थापना, सामुदायिक जल स्त्रोत, पाॅली हाउस, शेडनेट हाउस, हाईवेल्यू वेजिटेबल्स, प्लास्टिक मलचिंग व वर्मी कम्पोस्ट संरचना निर्माण पर देय अनुदान से किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है।

 

सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत 6479 हैक्टेयर की कार्य योजना स्वीकृत हुए हैं। सूक्ष्म सिंचाई योजना में ड्रिप 32 हैक्टेयर, मिनी फव्वारा 454 हैक्टेयर व फव्वारा 5993 हैक्टेयर में प्राप्त लक्ष्य, किसानों को 70-75 अनुदान से लाभान्वित किया जा रहा है।

 

गहलोत ने अवगत करवाया कि जिले को पहली बार राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के तहत 17 सामुदायिक जल स्त्रोत के निर्माण पर देय अनुदान हेतु 306 लाख रुपए की कार्य योजना स्वीकृत हुई है। सभी उद्यान विभाग योजनाओं का लाभ जिले के किसानों को मिले, इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य योजना बनाकर लक्ष्य अर्जन करने के निर्देश दिए गए।

 

संयुक्त निदेशक (उद्यान) धर्मपाल डूडी ने निर्देशित किया कि उद्यानिकी योजनाओं लम्बित देनदारियों का भुगतान समय पर सुनिश्चित करने की कार्यवाही करें। साथ ही निर्देश दिए कि इस वित्तीय वर्ष के लिए प्राप्त लक्ष्यों के विरुद्ध प्रशासनिक स्वीकृति एवं कार्यादेश जारी कर अधिकाधिक किसानों को उद्यानिकी गतिविधियों से लाभान्वित किया जाए।

 

समीक्षा बैठक में उद्यानिकी विभाग अधिकारी राजेश गोदारा, रमेश भांभू, जोधराज कालीरावणा, विजय कमार बलाई, लक्ष्मण सिंह शेखावत, लीला विश्नोई, मो. इस्माईल, जगवीर बेनीवाल, अनिरुद्ध विश्नोई, अशोक गोदारा, धर्मपाल, बी एल सैनी, ओ पी गोदारा, करणीदान इत्यादि उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पीएम फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 16 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

बीकानेर, 30 जुलाई। किसानों को प्राकृतिक आपदाओं एवं प्रतिकूल मौसम से होने वाले फसल नुकसान स…