कोलायत थाना परिसर में सीएलजी, ग्राम रक्षकों एवं सुरक्षा सखियों की बैठक आयोजित

Description of image

 

बीकानेर, 31 जुलाई। पुलिस थाना कोलायत में 30 जुलाई 2026 को बीकानेर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस श्री ओमप्रकाश एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा की उपस्थिति में सीएलजी सदस्यों, ग्राम रक्षकों एवं सुरक्षा सखियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कोलायत वृत्त क्षेत्र के सीएलजी सदस्य, ग्राम रक्षक, सुरक्षा सखियां एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री बनवारीलाल मीणा, वृत्ताधिकारी कोलायत श्री संग्राम सिंह, उपखंड अधिकारी श्री राजेश नायक तथा कोलायत वृत्त के सभी थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सीएलजी सदस्यों, ग्राम रक्षकों, सुरक्षा सखियों एवं क्षेत्रवासियों ने पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” की सराहना की तथा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया।

महानिरीक्षक पुलिस श्री ओमप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने आमजन से नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करने और युवाओं को नशे से दूर रखने की अपील की। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों से बाहरी व्यक्तियों पर सतर्क नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।

बैठक में उपस्थित लोगों की समस्याएं एवं सुझाव भी सुने गए तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान का आश्वासन दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आमजन के सहयोग से ही अपराध एवं नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई संभव है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई, 3.93 ग्राम एमडी के साथ आरोपी गिरफ्तार

  बीकानेर, 31 जुलाई। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन न…