राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में साठ दिवसीय स्पोकन इंग्लिश कोर्स प्रारंभ

Description of image

बीकानेर, 1 अगस्त। राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में नवाचारों के क्रम में अंग्रेजी भाषा सीखने का नवाचार किया गया है । वैश्विक पटल पर अंग्रेजी के महत्व को देखते हुए महाविद्यालय में हिंदी माध्यम विद्यार्थियों के लिए साठ दिवसीय स्पोकन इंग्लिश कोर्स ‘लेट्स स्पीक इंग्लिश’ का शुभारंभ हुआ। डूंगर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर जीपी सिंह जी ने कहा कि भाषा अभिव्यक्ति का माध्यम है। विद्यार्थी जीवन में प्राप्त किया गया भाषा कौशल उसके ज्ञानार्जन एवं व्यक्तित्व विकास का माध्यम बनता है। इसलिए विद्यार्थियों को राजस्थानी, हिंदी सहित अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। डूंगर महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर राजेंद्र पुरोहित ने कहा कि अंग्रेजी भाषा को आज अंग्रेजों की भाषा के रूप में नहीं वरन रोजगार देने वाली भाषा के रूप में महत्वपूर्ण है। साठ दिवसीय अंग्रेजी भाषा कौशल कार्यक्रम के सूत्रधार प्रोफेसर अविनाश जोधा ने कोर्स के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी भाषा बोलना सीखने का कार्यक्रम 3 वर्ष में तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण में प्रथम वर्ष के विद्यार्थी साठ दिवस में आधारभूत अंग्रेजी का ज्ञान प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड के अंग्रेजी भाषा के विद्यालयी पाठ्यक्रम के गहन अध्ययन के पश्चात यह पाठ्यक्रम निर्मित किया है। इसमें सैद्धांतिक की अपेक्षा दिन प्रतिदिन के व्यावहारिक बोलचाल को महत्व दिया गया है। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर बबिता जैन ने स्वागत उद्बोधन दिया। डॉ खुशाल पुरोहित ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक आचार्य हरिराम तर्ड ने किया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पांचू पुलिस की नाकाबंदी में एनडीपीएस एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार

  बीकानेर, 1 अगस्त। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं ऑपरे…