
बीकानेर, 2 अगस्त।केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी), बीकानेर द्वारा नाबार्ड वित्त पोषित परियोजना “बीकानेर जिले में सतत एवं आर्थिक विकास के लिए सहजन आधारित कृषि प्रणाली का विकास” के अंतर्गत अंतिम दो “कृषक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम”” आयोजित किए जाएंगे।
काजरी अध्यक्ष डॉ नवरत्न पंवार ने बताया कि ये प्रशिक्षण 3 से 5 अगस्त, 2026 तथा 10 से 12 अगस्त, 2026 तक काजरी, बीकानेर कार्यालय में आयोजित होंगे। प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक किसान अपना पंजीयन मोबाइल नंबरों 9413893720 और 8740007170
पर करवा सकते हैं। साथ ही पंजीयन के लिए इच्छुक किसान अपना आधार कार्ड, जमाबंदी एवं मोबाइल नंबर व्हाट्सएप के माध्यम से इन्हीं मोबाइल नंबरों पर भेज सकते हैं।पंजीयन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर किया जाएगा।
प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क होगा तथा प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रत्येक इच्छुक किसान को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही, बीकानेर जिले के प्रत्येक पात्र किसान को अपने खेत में रोपण हेतु सहजन की उन्नत किस्म के 1000 पौधे निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। पौधे प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण में भाग लेना अनिवार्य होगा।प्रशिक्षण में भाग लेने वाले किसानों को अपने रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।