
सायं 5:00 बजे बेनीसर (हेमासर फांटा) पहुंचकर ₹2.10 करोड़ की लागत से निर्मित नवीन जीएसएस (ग्रिड सब स्टेशन) का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही बेनीसर से दुलचासर तक 3 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य, जिसकी लागत ₹1.05 करोड़ है, का भी लोकार्पण करेंगे।
इसके पश्चात विधायक सायं 6:00 बजे दुसारणा पहुंचकर श्री कृष्णा गोशाला के पास ₹26.26 लाख की लागत से बनने वाले नवीन ट्यूबवेल का शिलान्यास करेंगे। विधायक ताराचंद सारस्वत ने क्षेत्रवासियों से दोनों कार्यक्रमों में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर विकास कार्यों के साक्षी बनने की अपील की है।