मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से मिले विधायक श्री जेठानंद व्यास व्यास

Description of image

बीकानेर, 5 अगस्त। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने मंगलवार को जयपुर में मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

 

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित बीकानेर दौरे से पूर्व हुई इस बैठक में विधायक श्री व्यास ने विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा आगामी योजनाओं की जानकारी दी।

 

विधायक श्री व्यास ने क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने स्थानीय गतिविधियों, आगामी निकाय चुनावों एवं प्रशासनिक विषयों पर भी बात रखी। विधायक ने जिले की वर्तमान स्थिति और विकास कार्यों के संबंध में फीडबैक दिया।

 

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष प्रदेश स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन बीकानेर में प्रस्तावित है। ऐसे में मुख्यमंत्री के दौरे और समारोह की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

जामसर पुलिस की कार्रवाई, 46.330 टन अवैध ग्रिट से भरा डंपर जब्त

बीकानेर, 5 अगस्त। पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे वि…