मुक्ताप्रसाद नगर क्षेत्र में नालों के सुदृढ़ीकरण पर लगभग 5 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Description of image

 

बीकानेर, 5 अगस्त। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास की पहल पर नगर निगम द्वारा मुक्ताप्रसाद नगर क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न नालों के सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये की निविदा जारी की गई है।

 

विधायक ने बताया कि निगम द्वारा पांच कार्य प्रस्तावित प्रस्तावित किए गए हैं, जिनकी अनुमानित लागत 499.98 लाख रुपये होगी। उन्होंने बताया कि मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने से रामपुरा बाइपास रोड होते हुए पूगल रोड आरओबी तक नाले के सुदृढ़ीकरण कार्य पर 60.77 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार मुक्ताप्रसाद नगर की सेक्टर-8 में सामुदायिक भवन के सामने से द्रोण पब्लिक स्कूल होते हुए रामपुरा बाइपास तक 149.56 लाख, शिवजी गहलोत के घर से टिनी टॉय होते हुए रामपुरा बाइपास रोड तक 149.56 लाख रुपए की लागत से नालों के सुदृढ़ीकरण कार्य कराए जाएंगे।

 

इसी प्रकार सेक्टर 14 में दिलीप गैस एजेंसी से राजवाड़ा होटल तक 82.10 लाख तथा प्लॉट नंबर 6/293 से शिवजी गहलोत के घर तक 57.97 लाख रुपए व्यय होंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्य होने से मुक्ताप्रसाद नगर की वर्षों पुरानी समस्या का स्थाई समाधान संभव हो सकेगा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

जामसर पुलिस की कार्रवाई, 46.330 टन अवैध ग्रिट से भरा डंपर जब्त

बीकानेर, 5 अगस्त। पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे वि…