राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थी देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

Description of image

बीकानेर, 7 अगस्त। जिला कलक्टर श्री निशान्त जैन ने शुक्रवार को राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के पूर्वाभ्यास का अवलोकन किया। राजकीय पाॅलिटेक्निक महाविद्यालय के मैदान में शहर की 35 राजकीय और निजी विद्यालयों के लगभग बारह सौ बच्चे 1 अगस्त से यहां प्रतिदिन अभ्यास कर रहे हैं।

 

इस दौरान जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की और कहा कि देश की आजादी की वर्षगांठ पर बीकानेर में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन हम सभी के लिए गर्व का विषय है। प्रत्येक विद्यार्थी पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ इसमें भागीदारी निभाए। उन्होंने कहा कि अभ्यास के दौरान बच्चों के लिए छाया, पेयजल, अल्पाहार सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। बच्चों के आवागमन व्यवस्था में भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। उन्होंने कोरियोग्राफर श्री नरेश कुमार से प्रदर्शन संबंधी फीडबैक भी लिया।

 

शिक्षा विभाग की संयुक्त निदेशक डाॅ. सुनीता चावला ने बताया कि 8 अगस्त तक राजकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज में तथा 9 अगस्त से डाॅ. करणी सिंह स्टेडियम में पूर्वाभ्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लगभग 12 सौ बच्चे प्रतिदिन 35 पंक्तियों तथा तीन समूहों में अभ्यास कर रहे हैं। प्रत्येक पंक्ति पर एक शारीरिक शिक्षक की नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि मुख्य समारोह के दौरान लगभग 28 मिनट के सामूहिक कार्यक्रम के दौरान वंदेमातरम् पर आधारित प्रस्तुति दी जाएगी। वर्तमान में बच्चे प्रतिदिन प्रातः 7.30 से दोपहर 2 बजे तक अभ्यास कर रहे हैं।

 

इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पलनीचामी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती शैलजा पांडे, अतिरिक्त कलक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू, बीकानेर विकास प्राधिकरण सचिव श्री हेमेन्द्र नागर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री महेन्द्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) श्री किशन दान चारण, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) डॉ. रामगोपाल शर्मा, वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी श्री अनिल बोड़ा, एडीपीसी श्री केके बिश्नोई, कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती बबीता बिश्नोई, श्री राम कुमार पुरोहित, श्री रवि आचार्य सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पुराना शहर मंडल भाजपा बीकानेर शहर की आत्मनिर्भर मंडल की अवधारणा को लेकर मासिक एवं निकाय चुनाव की तैयारी बैठक सम्पन्न”

बीकानेर, भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी पुरा…