बीकानेर में एसआई/प्लाटून कमांडर भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा जारी, 350 में से 283 अभ्यर्थी हुए शामिल

Description of image

बीकानेर, 7 अगस्त। राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 की शारीरिक दक्षता परीक्षा पुलिस मोटर ड्राइविंग स्कूल, बीकानेर में 3 से 14 अगस्त तक आयोजित की जा रही है। शुक्रवार को आयोजित परीक्षा में विभिन्न जिलों के निर्धारित 350 अभ्यर्थियों में से 283 अभ्यर्थी शामिल हुए।

परीक्षा के दौरान महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज ओमप्रकाश (अध्यक्ष), उप महानिरीक्षक पुलिस, सीआईडी (सीबी) प्रहलाद सिंह कृष्णिया (सदस्य) तथा जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (सदस्य) सहित पुलिस अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश ने अभ्यर्थियों के प्रवेश, पहचान सत्यापन, परीक्षा स्थल की सुरक्षा तथा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए तथा प्रत्येक गतिविधि पर पैनी नजर रखते हुए निर्धारित नियमों एवं मापदंडों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। साथ ही परीक्षा की गोपनीयता एवं निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पुराना शहर मंडल भाजपा बीकानेर शहर की आत्मनिर्भर मंडल की अवधारणा को लेकर मासिक एवं निकाय चुनाव की तैयारी बैठक सम्पन्न”

बीकानेर, भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी पुरा…