
बीकानेर रेल मंडल के रतनगढ़-सरदारशहर खंड पर स्थित अंडरब्रिज संख्या 8G (किमी 41/4-5 साजनसर-सरदारशहर, मार्ग पर स्थित) पर स्थित इस अंडरब्रिज का विस्तार कार्य होगा l इसलिए यह अंडरब्रिज वाहनों के आवागमन हेतु दिनांक 22.08.26 से आगामी 28 दिनों तक बंद रहेगा l
अत: आमजन से अनुरोध है कि उक्त अवधि में वाहनों के आवागमन हेतु अंडरब्रिज संख्या 8F (किमी 40/2-3 , साजनसर-उदासर मार्ग में स्थित) व फाटक संख्या -22 A (किमी 44 /1-2, सरदारशहर ) सहित अन्य मार्गों वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें l साथ ही रेलवे व प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों एवं निर्देशों का पालन करें।