
बीकानेर, 7 अगस्त। नोखा थाना पुलिस ने फायरिंग एवं जानलेवा हमले के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूर्व पुलिस इस प्रकरण में तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
प्रकरण के अनुसार, 15 जून 2026 को परिवादी गुड्डी देवी ने नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 जून 2026 की रात उसके पुत्र बाबूलाल सोनी एवं विश्नोई पर कुछ लोगों ने गाड़ी से पीछा कर जानलेवा हमला किया तथा फायरिंग की। हमले में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज ओमप्रकाश (आईपीएस) एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बृजराज मीणा तथा वृत्ताधिकारी नोखा के सुपरविजन में थानाधिकारी गोविंद कुमार के नेतृत्व में गठित टीमों ने तकनीकी साक्ष्य, वैज्ञानिक अनुसंधान, मुखबिर तंत्र एवं लगातार दबिश देकर मामले का खुलासा किया।
पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी मोहन खान पुत्र स्व. अकबर खान, उम्र 42 वर्ष, निवासी नोखा, जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से वारदात में प्रयुक्त हथियार एवं अन्य तथ्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
इससे पूर्व पुलिस ने प्रकरण में बाबूलाल, गणेशराम तथा विकास नुणा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया था।
गिरफ्तार मुख्य आरोपी:
– मोहन खान पुत्र स्व. अकबर खान, उम्र 42 वर्ष, निवासी नोखा, जिला बीकानेर।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी:
– बाबूलाल पुत्र गोपीराम सांसी
– गणेशराम पुत्र रामप्रसाद सांसी
– विकास नुणा पुत्र भागीरथ नुणा
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
– गोविंद कुमार, थानाधिकारी, नोखा
– नरेश कुमार
– गणेश गिलरिया
– रविराम
– बबलीराम
– पहलादराम
– अन्य पुलिसकर्मी