
बीकानेर, 7 अगस्त। अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सेरूणा थाना पुलिस ने परिवहन विभाग एवं खान विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ग्रीट (पत्थर) का परिवहन कर रहे दो डंपरों के विरुद्ध कार्रवाई की।
पुलिस मुख्यालय जयपुर एवं महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज ओमप्रकाश (आईपीएस) के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा (आईपीएस) तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा (आरपीएस) के मार्गदर्शन में वृत्ताधिकारी श्रीडूंगरगढ़ निकेत कुमार पारीक (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी इमीचंद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
नाकाबंदी के दौरान श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर की ओर जा रहे दो डंपर आरजे 07 जीएफ 7065 एवं आरजे 44 जीए 5092 को रोककर जांच की गई। इसके बाद परिवहन विभाग एवं खान विभाग को मौके पर बुलाकर संयुक्त कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान दोनों वाहनों पर कुल ₹2,43,388 का जुर्माना लगाया गया तथा ग्रीट (पत्थर) सहित दोनों डंपरों को नियमानुसार सुपुर्द किया गया।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
– इमीचंद, थानाधिकारी, सेरूणा
– गोकुलचंद
– राजवीर
– गुलाम नबी
– विक्रम सिंह