बीकानेर रेल मंडल ने फिर रचा कीर्तिमान, रेल मदद पोर्टल पर औसत 13 मिनट में शिकायतों के निस्तारण

Description of image

बीकानेर रेल मंडल पर यात्रियों को श्रेष्ठ सुविधाएँ प्रदान करने हेतु मंडल रेल प्रबंधक गौरव गोविल के मार्गदर्शन में रेल यात्रियों को यात्रा के दौरान स्टेशन व ट्रेन में होने वाली असुविधा/शिकायतों के शीघ्र समाधान करने के लिए रेलवे द्वारा विभिन्न स्तरों पर कार्य किये जा रहें हैं, ताकि यात्रियों को तुरन्त राहत मिल सके। इसके अन्तर्गत भारतीय रेलवे पर एकीकृत ‘रेल मदद’ पोर्टल पर भी यात्रियों की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है।

बीकानेर रेल मंडल ने इस वित्तीय वर्ष (2026-27) में जुलाई माह तक रेल मदद पोर्टल पर यात्री शिकायतों का औसत 13 मिनट में निस्तारण कर वर्तमान में उत्तर-पश्चिम रेलवे में प्रथम स्थान पर है l

 

बीकानेर रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेन्द्र जोशी ने बताया की रेल यात्री अपनी यात्रा के दौरान मोबाईल एप,वेबसाइट, एसएमएस,139 हेल्पलाईन, ई-मेल,सोशल मीडिया इत्यादि सभी माध्यमों से रेल मदद पोर्टल पर अपनी शिकायतें दर्ज कर सकतें हैं। सभी शिकायतें एक ही जगह पर रेल मदद पोर्टल पर प्राप्त होने से यात्रियों की शिकायतों/समस्याओं/शंकाओं के समाधान में तेजी आयी हैं।

इस वित्तीय वर्ष 01 अप्रैल 2026 से 31 जुलाई 2026 तक रेल मदद पोर्टल के माध्यम से कुल 8893 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका शत- प्रतिशत निस्तारण औसतन 13 मिनट में किया गया। उक्त 8893 शिकायतों में से वाणिज्य विभाग ने उक्त अवधि में 2817 शिकायतों का निस्तारण औसत 04 मिनट में कर satisfactory फीडबैक प्राप्त किया l इसी प्रकार रेलवे सुरक्षा बलों ने 1508 शिकायतों का निस्तारण औसत 19 मिनट में कर EXCELLENT फीडबैक प्राप्त किया है l इसी प्रकार कैरिज एंड वैगन विभाग ने उक्त अवधि में प्राप्त 1868 शिकायतों का समाधान 15 मिनट में कर EXCELLENT फीडबैक प्राप्त किया l इलेक्ट्रिक विभाग ने भी 1728 शिकायतों का औसत 22 मिनट में निस्तारण कर EXCELLENT फीडबैक प्राप्त किया है, ,जो कि श्रेष्ठ यात्री सुविधा को इंगित करता है। l रेल मदद के माध्यम से यात्रा के दौरान छोटे बच्चों के लिए दूध, सफ़र के दौरान तबीयत खराब होने पर दवाईयां उपलब्ध करवाना यहाँ तक कि सफ़र के दौरान प्रसव पीड़ा होने पर डॉक्टर व अन्य मेडिकल सुविधाएँ भी उपलब्ध करायी जाती हैं l

बीकानेर रेल मंडल पर यात्रियों की शिकायत निवारण हेतु वार रूम स्थापित किया गया है, जिसमें सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात(24X7) अत्याधुनिक उपकरणों से यात्रियों की शिकायतों पर निगरानी रखते हैं एवं उनका समाधान करते हैं।

बीकानेर रेल मंडल को रेल मदद पोर्टल पर यात्रियों की प्रतिक्रियायें भी (Feedback) प्राप्त हुई, जो यात्रियों द्वारा मंडल द्वारा यात्रियों की शिकायतों के समाधान के लिये दी गई। उक्त प्राप्त प्रतिक्रियायों में उत्कृष्ट (Excellent) व संतोषप्रद (Satisfactory) के रूप में प्राप्त हुई।

उल्लेखनीय है कि बीकानेर रेल मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु हमेशा प्रयासरत है।

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर रेल मंडल 9 से 17 अगस्त तक मनाएगा “हर घर तिरंगा” अभियान

देशभर में आजादी के अमृतकाल के अंतर्गत आयोजित “हर घर तिरंगा” अभियान-2026 में बी…