इन 03 स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार

Description of image

 

रेलवे प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 03 जोड़ी स्पेशल रेलसेवाओं की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

1. गाडी संख्या 04715/04716, बीकानेर-साईनगर शिर्डी -बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा की संचालन अवधि में बीकानेर से दिनांक 07.12.24 से 14.12.24 तक (02 ट्रिप) एवं साईनगर शिर्डी से दिनांक 08.12.24 से 15.12.24 तक (02 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

2. गाडी संख्या 04717/04718, हिसार-तिरूपति- हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा हिसार से दिनांक 07.12.24 से 14.12.24 तक (02 ट्रिप) एवं तिरूपति से दिनांक 09.12.24 से 16.12.24 तक (02 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है। साथ ही यह रेलसेवा मार्ग में औंगुल स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जा रहा है।

3. गाडी संख्या 04723/04724, हिसार-हडपसर (पुणे)-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेल सेवा हिसार से दिनांक 01.12.24 से 15.12.24 तक (03 ट्रिप) एवं हडपसर (पुणे) से दिनांक 02.12.24 से 16.12.24 तक (03 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।

 

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

सीए मुकेश शर्मा बने आईसीएआई बीकानेर ब्रांच के अध्यक्ष

बीकानेर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) की बीकानेर शाखा की प्रबंध समिति की बैठ…