
बीकानेर, 9 अगस्त। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम एवं नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत पुलिस थाना रणजीतपुरा ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 335 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज, बीकानेर श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर ग्रामीण श्री बनवारीलाल मीणा आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी कोलायत श्री संग्राम सिंह आरपीएस के सुपरविजन में थाना रणजीतपुरा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।
खेत में दबिश देकर डोडा पोस्त बरामद
थानाधिकारी पुलिस थाना रणजीतपुरा श्री गनीश सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 08 अगस्त 2026 को चक 04 आरएम रणजीतपुरा में कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने रामचन्द्र पुत्र श्री राराम जाति विश्नोई, उम्र 36 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 07, चक 04 आरएम रणजीतपुरा, थाना रणजीतपुरा, जिला बीकानेर के खेत में दबिश दी। तलाशी के दौरान खेत से 01.335 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया।
अवैध मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी रामचन्द्र के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। प्रकरण में अनुसंधान श्री चन्द्रजीत सिंह भाटी, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी पुलिस थाना बज्जू, बीकानेर द्वारा किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
रामचन्द्र पुत्र श्री राराम, उम्र 36 वर्ष, जाति विश्नोई, निवासी वार्ड नंबर 07, चक 04 आरएम रणजीतपुरा, थाना रणजीतपुरा, जिला बीकानेर।
पुलिस टीम
1. श्री गनीश सिंह, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना रणजीतपुरा
2. श्री प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल नं. 133
3. श्री मोडाराम, कांस्टेबल नं. 1550
4. श्री लालाराम, कांस्टेबल नं. 1968
5. श्री मोबीलाराम, कांस्टेबल नं. 1037
6. श्री गनीश, डीआर नं. 609