40.17 ग्राम अवैध अफीम जब्त, तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कॉर्पियो भी जब्त

Description of image

 

बीकानेर, 9 अगस्त। पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान एवं पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर द्वारा संचालित “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत पुलिस थाना देशनोक की टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 40.17 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस ने अफीम के परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज, बीकानेर श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर श्री बनवारीलाल मीणा आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी नोखा श्री रनैत सिंह आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना देशनोक श्रीमती सुमन शेखावत पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

चेकिंग के दौरान पकड़े आरोपी

देशनोक पुलिस टीम द्वारा नापासर-बांठड़ी एवं होटल-ढाबों की चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की तलाशी ली गई।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने—

सुनील पुत्र शंकरलाल, जाति विश्नोई, उम्र 30 वर्ष, निवासी बांसवाड़ा नगर, टीयासर, थाना लोहसर, जिला फलौदी।

मांगीलाल पुत्र मातराम, जाति विश्नोई, उम्र 23 वर्ष, निवासी बांसवाड़ा नगर, टीयासर, थाना लोहसर, जिला फलौदी।

कैलाश पुत्र देवीलाल, जाति विश्नोई, उम्र 29 वर्ष, निवासी मठासागर, टीयासर, थाना लोहसर, जिला फलौदी।

के कब्जे से कुल 40.17 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई।

अवैध अफीम के परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की स्कॉर्पियो को भी जब्त किया गया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

प्रकरण में अनुसंधान श्री राकेश स्वामी, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी पुलिस थाना सरदारशहर, जिला बीकानेर द्वारा किया जा रहा है।

विशेष भूमिका

इस कार्रवाई में श्री मुनीरराम कांस्टेबल नं. 2151, श्री राजेन्द्र कांस्टेबल नं. 876 एवं श्री सीताराम कांस्टेबल नं. 1168 की विशेष भूमिका रही।

पुलिस टीम

श्रीमती सुमन शेखावत, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना देशनोक

श्री चरण सिंह, सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना देशनोक

श्री रघुवीर सिंह, हेड कांस्टेबल नं. 10, पुलिस थाना देशनोक

श्री राजेन्द्र, कांस्टेबल नं. 876, पुलिस थाना देशनोक

श्री ओमप्रकाश, कांस्टेबल नं. 1777, पुलिस थाना देशनोक

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

अर्जुनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर 465 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

  बीकानेर, 9 अगस्त। पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज, बीकानेर एवं जिला पुलिस अधीक्षक बी…