
बीकानेर, 9 अगस्त। पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज, बीकानेर एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना महाजन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अर्जुनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर 465 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन में प्रयुक्त कैंटर वाहन नंबर RJ04GD1514 को जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि शराब पंजाब से गुजरात ले जाई जा रही थी।
एस्कॉर्ट वाहन भी पकड़ा
पुलिस कार्रवाई के दौरान अवैध शराब के परिवहन में एस्कॉर्ट कर रहे एक टोयोटा फॉर्च्यूनर वाहन को भी पकड़ा गया। वाहन में सवार सतपाल उर्फ नैना एवं सुशील कुमार को दस्तयाब किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से शराब तस्करी के नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
एक आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दिनेश कुमार पुत्र श्री शंकरराम विश्नोई, उम्र 45 वर्ष, निवासी पीळवा, पुलिस थाना लोहावट, जिला फलौदी को गिरफ्तार किया है।
अवैध शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले का अनुसंधान थानाधिकारी भजनलाल, पुलिस निरीक्षक द्वारा किया जा रहा है।
पुलिस टीम
श्री अनूप सिंह, उप निरीक्षक, पुलिस थाना महाजन, जिला बीकानेर
श्री पृथ्वीराज, हेड कांस्टेबल नं. 4018, पुलिस थाना महाजन
श्री दीपक, कांस्टेबल नं. 863, पुलिस थाना महाजन
श्री अजय, कांस्टेबल नं. 1811, पुलिस थाना महाजन
श्री राजाराम, कांस्टेबल नं. 2091, पुलिस थाना महाजन
श्री पूनमचंद, कांस्टेबल नं. 1039, पुलिस थाना महाजन
श्री सुभाषचंद्र, डीआर कांस्टेबल नं. 1419, पुलिस थाना महाजन
विशेष भूमिका: इस कार्रवाई में श्री अजय कांस्टेबल नं. 1811 की विशेष भूमिका रही।