लहरिया के रंग में रंगा बीकानेर, महिलाओं की प्रतिभा और आत्मविश्वास का हुआ भव्य उत्सव

Description of image

बीकानेर मानव अधिकार सामाजिक कल्याण संघ द्वारा आयोजित मरु लहरिया उत्सव सीजन 2 राजस्थान की संस्कृति, परंपराओं, साहित्य, भाषा एवं संस्कारों को एक भव्य मंच पर प्रस्तुत करते हुए महिलाओं के आत्मविश्वास और प्रतिभा का उत्सव मनाया गया। संस्थापक उषा कंवर ने बताया कि जिस प्रकार गरबा, डांडिया और गणेश उत्सव देशभर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाए जाते हैं, उसी प्रकार राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान ‘लहरिया’ को भी राजस्थान के साथ-साथ पूरे भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान मिलनी चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी व शकुंतला राजस्थान पुलिस से मंच का संचालक नरेश मीर द्वारा किया गया। प्रोग्राम के निर्णायक जज, गरिमा विजय, पदमा जोशी, विक्रम सिंह राठौड़, भंवर सिंह (भंवरसा) जय कावा, एकता गोस्वामी, दयानंद सोनी पूजा सोनी, मंजू राठौड़ उपस्थित रहे ।मिस लहरिया, मिसेज लहरिया, मिस्टर मारवाड़ व डांस, टेलेंट, गायन आदि प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कार दिये गए।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

फरार एवं स्थाई वारंटियों के खिलाफ विशेष अभियान में 01 स्थाई वारंटी गिरफ्तार

बीकानेर, 10 अगस्त। राज्य में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं फरार तथा स्थाई वारंटियों …