विशाल पौधारोपण कार्यक्रम के तहत एमजीएसयू में पौधारोपण

Description of image

बीकानेर, 10 अगस्त। राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे की प्रेरणा से आयोजित “विशाल पौधारोपण कार्यक्रम” के अंतर्गत महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय परिसर स्थित राममनोहर लोहिया भवन के पार्क में सेंटर फॉर वूमेन स्टडीज़ एवं एलुम्नाई सेल के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर कुलसचिव श्री यशपाल आहूजा, वित्त नियंत्रक श्री देवेंद्र सिंह राठौड़, वृक्षारोपण प्रभारी प्रो. अनिल कुमार छंगाणी, उप कुलसचिव डॉ. विट्ठल बिस्सा, सेंटर फॉर वूमेन स्टडीज़ की निदेशक डॉ. सीमा शर्मा, परीक्षा नियंत्रक श्री राजाराम चोयल, निदेशक शोध श्री अभिषेक वशिष्ठ, माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. गौतम मेघवंशी, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. मेघना शर्मा, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. प्रगति सोबती, कंप्यूटर साइंस विभाग के श्री फौजा सिंह एवं श्री अमरेश कुमार, लाइब्रेरी सह आचार्य डॉ. उमेश शर्मा, श्री कमल कांत शर्मा, एलुम्नाई सेल के अध्यक्ष श्री जसप्रीत सिंह सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, पूर्व विद्यार्थी, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर सभी ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं विश्वविद्यालय परिसर के सौंदर्यीकरण का संदेश दिया।कुलगुरु प्रो. अखिल रंजन गर्ग ने कहा कि पेड़-पौधे भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं और इनका संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने सेंटर फॉर वूमेन स्टडीज़ एवं एलुम्नाई सेल की संयुक्त पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भूमिका तथा पूर्व विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय के विकास में योगदान महत्वपूर्ण है।

 

कुलसचिव श्री यशपाल आहूजा ने कहा कि माननीय राज्यपाल के पर्यावरण संरक्षण संबंधी विजन को धरातल पर उतारने के साथ ही पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन पूरी निष्ठा से प्रयासरत रहेगा।वित्त नियंत्रक श्री देवेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में अधिकाधिक पौधारोपण किया जाना आवश्यक है। पेड़-पौधे पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाने के साथ परिसर में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार करते हैं।

 

वृक्षारोपण प्रभारी एवं एलुम्नाई सेल के निदेशक प्रो. अनिल कुमार छंगाणी ने पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता के संवर्धन एवं सतत विकास की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है।सेंटर फॉर वूमेन स्टडीज़ की निदेशक डॉ. सीमा शर्मा ने कहा कि पौधा लगाना जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही महत्वपूर्ण उसे जीवित रखना और उसकी नियमित देखभाल करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। एलुम्नाई एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री जसप्रीत सिंह, सह-सचिव श्री तुलछा राम, एलुम्नाई सेल के सदस्य श्री कृष्ण जाट, डॉ. संदीप सहित अनेक पूर्व छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण में भाग लिया।कार्यक्रम के अंत में डॉ. सीमा शर्मा ने एलुम्नाई सेल, विश्वविद्यालय के अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

एक पेड़ मां के नाम’ हरियालो राजस्थान के तहत उद्यान विभाग द्वारा 15 हजार उद्यानिकी फल वृक्ष का पौधारोपण

बीकानेर, 10 अगस्त। ‘एक पेड़ मां के नाम’ हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के तहत उद्य…