इवेंट मैनेजमेंट क्षेत्र में बीकानेर के विकास शर्मा राज्य स्तरीय वीवा वेडिंग इंडस्ट्री बिजनेस मीट में सम्मानित

Description of image

 

बीकानेर। पुष्कर ( अजमेर ) में हुई राज्य स्तरीय ” वीवा वेडिंग इंडस्ट्री बिजनेस मीट – 2026 में बीकानेर की परफेक्ट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास शर्मा को इस क्षेत्र में किए जा रहे उनके बेहतर प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। पुष्कर के प्रसिद्ध एक रिसोर्ट में आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान के लगभग 160 इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

‘वीवा वेडिंग इंडस्ट्री ‘ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य इस क्षेत्र के लिए खास तौर से काम करने वाले प्रफेशनल्स को एक मंच पर लाना , उनमे जुड़ाव , आपसी सहयोग और नई व्यापारिक उपलब्धियों को साझा करना था। इस बिजनेस मीट में राज्य भर से आए हुए इंडस्ट्री लीडर, वेन्यू पार्टनर्स, वेडिंग प्लानर, फोटोग्राफर, डेकाेरेटर, मेक अप आर्टिस्ट, हॉस्पिटैलिटी प्रोफेशनल और अन्य केटेगरी के प्रतिनिधि एक छत के नीचे उपस्थित हुए और अपने रचनात्मक कार्यों , अनुभवों और उपलब्धियाें को साझा किया।

बीकानेर से शामिल एक मात्र इवेंट कंपनी ‘ परफेक्ट इवेंट ‘ के मैनेजिंग डायरेक्टर विकास शर्मा ने भी अपने क्रिएटिव आईडिया, और उपलब्धियां मंच पर साझा की। वीवा वेडिंग इंडस्ट्री’ राज्य की एक ऐसी संस्था है जो समय समय पर राजस्थान के अलग – अलग जिलों में प्रोग्राम मीट सेमिनार आयोजित करती रहती है और इस क्षेत्र में काम करने वाले वेंडर्स को प्रशिक्षित और सम्मानित करती है। चूंकि एक इवेंट से प्रत्यक्ष- अप्रत्यक्ष रूप से सैकड़ों लोगो को काम मिलता है, इसलिए भी और इवेंट के क्षेत्र में अलग – अलग सेग्मेंट इवेंट करने के लिए भी परफेक्ट इवेंट की सराहना की गई।

विकास शर्मा बीकानेर के जाने माने कोरियोग्राफर और ऐक्टर हैं जिन्होंने कई वीडियाे एल्बम, शॉर्ट फिल्म्स , ऐड फिल्म्स , और थियेटर में नेशनल लेवल पर काम किया है। इनकी प्लानिंग में कई प्रीमियम वेडिंग, कॉर्पोरेट इवेंट्स , स्कूल कॉलेज के एन्वल फंक्शन, कार्निवल और म्यूजिक शाे ज़िलों और राज्य से बाहर आयोजित हुए हैं। इस मौके पर परफेक्ट इवेंट मैनेजमेंट कंपनी के फाउंडर और बीकानेर के पहले रेडियो जाॅकी आरजे राेहित, मनीष शर्मा, मनीष अग्रवाल, प्रतीक शर्मा , पंकज पारीक, संदीप सेवग, पुनीत शर्मा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर जिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात

बीकानेर। बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी देहात के अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कांग्रेस के राष्ट्…