
बीकानेर, 11 अगस्त 2026। पुलिस मुख्यालय द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस थाना नोखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3330 नशीली टैबलेट एवं कैप्सूल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नशीली दवाइयों की खेप तथा तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश (आईपीएस) एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री बनवारीलाल मीणा (आरपीएस) तथा वृत्ताधिकारी नोखा श्री जनरैल सिंह (आरपीएस) के निकट सुपरविजन में पुलिस थाना नोखा थानाधिकारी श्री गोविन्द सिंह एवं ANTF बीकानेर की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
नशीली दवाइयों की बरामदगी
पुलिस टीम ने आरोपियों बांकरलाल एवं अरूपुद्दीन के कब्जे से मोटरसाइकिल नंबर RJ50SC9630 पर निम्न नशीली दवाइयां बरामद कीं—
– TRAMADOL टैबलेट – 1630
– ALPRAZOLAM टैबलेट – 1200
– PREGABALIN कैप्सूल – 250
– TAPENTADOL टैबलेट – 250
कुल 3330 नशीली टैबलेट/कैप्सूल बरामद किए गए।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मादक पदार्थों की तस्करी एवं सप्लाई नेटवर्क के संबंध में विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी
1. बांकरलाल पुत्र श्रीहूराम, जाति मेघवाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी कांवलिसर, पुलिस थाना नोखा, जिला बीकानेर।
2. अरूपुद्दीन पुत्र चौकअली, जाति तेली, उम्र 24 वर्ष, निवासी कानपुर बस्ती, नोखा, पुलिस थाना नोखा, जिला बीकानेर।
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में पुलिस थाना नोखा के थानाधिकारी श्री गोविन्द सिंह, श्री रामेश्वरलाल विश्नोई, श्री रामेश्वरलाल धधुवाल, श्री गणेश गुर्जर, श्री तेजाराम एवं श्री कृष्ण कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।