
बीकानेर, 11 अगस्त 2026। पुलिस मुख्यालय द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस थाना नोखा ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए स्मैक सप्लाई करने वाले 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। उक्त प्रकरण में पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी से स्मैक की खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई नेटवर्क के संबंध में विस्तृत अनुसंधान जारी है।
पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश (आईपीएस) एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशन में, वृत्ताधिकारी नोखा श्री जनरैल सिंह (आरपीएस) के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना नोखा श्री गोविन्द सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
घटना एवं कार्रवाई का विवरण
दिनांक 23 जून 2025 को तत्कालीन थानाधिकारी पुलिस थाना नोखा श्री मोहनलाल द्वारा आरोपी रामस्वरूप पुत्र बस्तीरााम, जाति विश्नोई, निवासी सोरण, हाल किरायेदार मोहनपुरा बास, नोखा के किराये के मकान से 56.5 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की गई थी।
इस संबंध में पुलिस थाना नोखा में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
अनुसंधान के दौरान आरोपी रामस्वरूप विश्नोई द्वारा अवैध मादक पदार्थ स्मैक राधेश्याम पुत्र रघुराम, उम्र 19 वर्ष, जाति विश्नोई, निवासी काकड़, पुलिस थाना सूरतगढ़, जिला बीकानेर से खरीदना बताया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी राधेश्याम की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी सूचना एवं लगातार प्रयासों के आधार पर दिनांक 11 अगस्त 2026 को प्रकरण में वांछित स्मैक सप्लायर राधेश्याम पुत्र रघुराम, उम्र 19 वर्ष, जाति विश्नोई, निवासी काकड़, पुलिस थाना सूरतगढ़, जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी से स्मैक की खरीद एवं सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी
राधेश्याम पुत्र रघुराम, उम्र 19 वर्ष, जाति विश्नोई, निवासी काकड़, पुलिस थाना सूरतगढ़, जिला बीकानेर।
पूर्व में गिरफ्तार आरोपी
उक्त प्रकरण में पूर्व में निम्न दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है—
रामस्वरूप पुत्र बस्तीरााम, जाति विश्नोई, निवासी सोरण, पुलिस थाना नोखा, जिला बीकानेर, हाल किरायेदार मोहनपुरा बास, नोखा।
दिनेश सोनी पुत्र बांकर सोनी, जाति सोनी, उम्र 26 वर्ष, निवासी श्री हनुमान मंदिर के पास, जोरावरपुरा, नोखा, जिला बीकानेर।
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में पुलिस थाना नोखा के थानाधिकारी श्री गोविन्द सिंह चौहान, श्री श्रवण कुमार सहायक उप निरीक्षक, श्री गणेश गुर्जर कांस्टेबल एवं श्री महेन्द्र राण कांस्टेबल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।