पुलिस थाना नोखा में नवचयनित सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित

Description of image

 

नोखा, 11 अगस्त 2026। पुलिस थाना नोखा में नवचयनित सीएलजी (Community Liaison Group) सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने, अपराधों की रोकथाम तथा पुलिस और आमजन के बीच समन्वय मजबूत करने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

महानिदेशक पुलिस राजस्थान के निर्देशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री मयंक मम्रक (आईपीएस) एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर ग्रामीण श्री बनवारीलाल मीणा (आरपीएस) एवं वृत्ताधिकारी नोखा श्री जनरैल सिंह (आरपीएस) के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना नोखा श्री गोविन्द सिंह चौहान के नेतृत्व में दिनांक 11 अगस्त 2026 को थाना परिसर में नवचयनित सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।

अपराध रोकथाम एवं सुरक्षा पर चर्चा

बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक राजस्थान एवं पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवचयनित सीएलजी सदस्यों को समाज में सुरक्षित वातावरण बनाने, पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा अपराधों की रोकथाम में सक्रिय भूमिका निभाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया।

बैठक में विशेष रूप से—

साइबर अपराधों की रोकथाम

संपत्ति संबंधी अपराध

संगठित अपराध

महिलाओं से संबंधित अपराध

कानून व्यवस्था बनाए रखने

पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद

जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

पुलिस का सहयोग करने का आह्वान

बैठक के दौरान नवचयनित सीएलजी सदस्यों से पुलिस एवं प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने तथा क्षेत्र में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों एवं अपराधों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर जिला कांग्रेस देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से की मुलाकात

बीकानेर। बीकानेर जिला कांग्रेस कमेटी देहात के अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कांग्रेस के राष्ट्…