ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कालू पुलिस की कार्रवाई, 6.35 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Description of image

बीकानेर, 13 अगस्त 2026। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस थाना कालू ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ हेरोइन/चिट्टा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 6.35 ग्राम हेरोइन/चिट्टा एवं एक कार जब्त की है।

 

महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में युवाओं को नशे की लत से बचाने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा RPS के निर्देशन एवं वृत्ताधिकारी लूणकरणसर रणवीर साईं RPS के निकटतम सुपरविजन में थाना कालू पुलिस ने यह कार्रवाई की।

 

कार्रवाई का विवरण

 

थाना कालू स्तर पर गठित पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ सूचना संकलित करते हुए 12 अगस्त 2026 की रात्रि थाना भवन के सामने नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार को रुकवाया।

 

कार चालक नबी शेख पुत्र इब्राहीम खान, जाति दमामी मुसलमान, उम्र 43 वर्ष, निवासी घासीसर, थाना सरदारशहर, जिला चूरू की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.35 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने मादक पदार्थ एवं कार को जब्त कर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।

 

मामले में आगे की जांच रणविजय कुमार मीणा, थाना अधिकारी पुलिस थाना जामसर, जिला बीकानेर द्वारा की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन/चिट्टा की सप्लाई से जुड़े अन्य तस्करों एवं नेटवर्क के संबंध में गहन अनुसंधान जारी है।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

नबी शेख पुत्र इब्राहीम खान, जाति दमामी मुसलमान, उम्र 43 वर्ष, निवासी घासीसर, थाना सरदारशहर, जिला चूरू।

 

विशेष योगदान

 

सम्पूर्ण कार्रवाई में सूचना संकलन में राजवीर कांस्टेबल 1204 की विशेष भूमिका रही।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

 

1. भोलाराम बेनीवाल, पुलिस निरीक्षक एवं थाना अधिकारी, पुलिस थाना कालू, जिला बीकानेर।

2. आनन्द कुमार, कांस्टेबल 249, पुलिस थाना कालू, जिला बीकानेर।

3. राजेन्द्र प्रसाद, कांस्टेबल 2195, पुलिस थाना कालू, जिला बीकानेर।

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित होगी सांस्कृतिक संध्या 

राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय …