तीज तिरंगा मेहंदी प्रतियोगिता में दिखा मातृशक्ति का हुनर, 138 महिलाओं-युवतियों ने लिया भाग

Description of image

बीकानेर। वंदेमातरम मातृशक्ति टीम के तत्वावधान में तीज तिरंगा मेहंदी प्रतियोगिता एवं प्रतिभा शो का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 175 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 138 महिलाओं एवं युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मेहंदी प्रतियोगिता में प्रीति सोनी ने प्रथम, जयश्री शर्मा ने द्वितीय तथा चंद्रेश्वरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजन में बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट मेकअप और बेस्ट ड्रेस के पुरस्कार भी प्रदान किए गए। वेदांशी शर्मा ने बेस्ट हेयर स्टाइल एवं बेस्ट मेकअप, जबकि कविता कंवर ने बेस्ट ड्रेस का खिताब अपने नाम किया।

आयोजन संयोजक गीता खड़गोदिया ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन निर्णायक मंडल की सदस्य मंजू विजय बोथरा तथा मेहंदी एवं नेल आर्टिस्ट श्रीमती वर्षा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती श्रीकांता कोचर ने कहा कि वर्तमान समय में हाथ का हुनर भी महिलाओं को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने बड़ी संख्या में युवतियों की सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रतिभागियों के उज्ज्वल एवं सफल भविष्य का संकेत है।

विशिष्ट अतिथि प्रिंसिपल रमनदीप चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय प्रतिस्पर्धा का है। ऐसे में अपने क्षेत्र में दक्षता और महारत हासिल करना आवश्यक है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वंदेमातरम मातृशक्ति टीम की अध्यक्षा श्रीमती कामिनी विमल भोजक मैया ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि टीम का उद्देश्य ऐसी प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराना है, जिनमें कोई न कोई हुनर है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में विद्यार्थियों के लिए जीवन मार्गदर्शन से संबंधित शिविर भी आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। वहीं विजेताओं को प्रमाण पत्र, प्रतीक चिन्ह, उपहार एवं राशि देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वंदेमातरम मातृशक्ति टीम की वंदना सरवाल, माया भाटी, ममता सिंह, राधा खत्री, सुधा आचार्य, जसोदा खत्री, बसंती साध, सूरज राठौड़, शशि गुप्ता, सरस्वती भार्गव, स्वाति छार्जेड़ एवं सरिता आंचलिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर आंदोलन, अस्पताल में भी जारी रहा अनशन

बीकानेर, 17.08.2026,छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण…