एपी एसोसिएट्स के नवीन कार्यालय का विधिवत शुभारंभ, अतिथियों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Description of image

नोखा, बीकानेर। एपी एसोसिएट्स के नवीन अकाउंटेंट एवं एडवोकेट कार्यालय का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ किया गया। कार्यालय का शुभारंभ महामंडलेश्वर आचार्य श्री बजरंगदास जी महाराज एवं नोखा तहसीलदार सुनीता चारण ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर एपी एसोसिएट्स के संचालक अशोक कुमार पुखराज शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं परिचितजनों ने नए कार्यालय के शुभारंभ पर संचालक को शुभकामनाएं दीं।

संचालक अशोक कुमार पुखराज शर्मा ने बताया कि एपी एसोसिएट्स के माध्यम से लोगों को अकाउंटिंग, आयकर, जीएसटी सहित विभिन्न वित्तीय एवं लेखा संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि कार्यालय का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर, पारदर्शी एवं भरोसेमंद सेवाएं उपलब्ध कराना है।

शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं परिचितजन मौजूद रहे। इस दौरान समाजसेवी कैलाश जी कठातला एवं फोटो जर्नलिस्ट शिवराज पंचारिया, बीकानेर ने भी गुलदस्ता भेंट कर एपी एसोसिएट्स के संचालक अशोक कुमार पुखराज शर्मा को नए कार्यालय के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने एपी एसोसिएट्स की सेवाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए सफल एवं सुखद भविष्य की कामना की।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने किया एक करोड़ 11 लाख रुपए से अधिक के सड़क विकास कार्यों का शिलान्यास

बीकानेर, 18 अगस्त। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने मंगलवार को बीकानेर पश्चिम व…