फरार आरोपियों पर नकद इनाम की घोषणा, आदतन अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट

Description of image

बीकानेर, 21 मई 2026। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नकद इनाम की घोषणा की गई है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश एवं गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

तीन फरार आरोपियों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम

पुलिस के अनुसार अवैध मादक पदार्थ अधिनियम के मामलों में वांछित तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा की गई है।

श्रवणराम पुत्र शिवलाल बिश्नोई, निवासी खिदरासर, थाना हदां, बीकानेर — थाना नगर में दर्ज प्रकरण संख्या 07/2026, धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित।

सुगनाराम फौजी पुत्र मोहनराम जाट, निवासी केड़ली, थाना नोखा, बीकानेर — थाना नापासर में दर्ज प्रकरण संख्या 137/2025, धारा 8/18, 29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित।

कमल बिश्नोई पुत्र दीनदयाल बिश्नोई, निवासी सर्वसिद्धि नगर, थाना गंगाशहर, बीकानेर — थाना नापासर में दर्ज प्रकरण संख्या 22/2026, धारा 8/18, 29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित।

पुलिस ने बताया कि उक्त तीनों फरार वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी पर नकद इनाम घोषित किया गया है।

आदतन अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा के निर्देश पर जिले में बार-बार अपराध करने एवं आमजन में भय का वातावरण पैदा करने वाले अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए तीन आदतन अपराधियों की नई हिस्ट्रीशीट खोली गई है। संबंधित थाना अधिकारियों को इन अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

कोटगेट थाना क्षेत्र के आरोपी सलमान उर्फ जोनिस लोदी उर्फ विक्की पठान पुत्र अजमद अली, निवासी फड़ बाजार, पठानों का मोहल्ला, बीकानेर, के विरुद्ध मारपीट, हत्या का प्रयास एवं धमकी सहित पांच गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज होकर न्यायालय में चालान पेश किए जा चुके हैं।

पांचू थाना क्षेत्र के आरोपी हेतराम उर्फ राकेश पुत्र बन्नाराम जाट, निवासी नाथूसर, थाना पांचू, के विरुद्ध चोरी, लूट, नकबजनी एवं मारपीट सहित 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें न्यायालय में चालान पेश किए जा चुके हैं।

वहीं हदां थाना क्षेत्र के आरोपी सतपाल उर्फ सत्तू पुत्र बस्तीराम बिश्नोई, निवासी खिंदासर, थाना हदां, बीकानेर, के विरुद्ध चोरी, मारपीट, बलात्कार, फिरौती, अवैध हथियार, फायरिंग एवं जानलेवा हमला सहित छह आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं और इनमें न्यायालय में चालान पेश किए जा चुके हैं।

पुलिस द्वारा इन आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने किया एक करोड़ 11 लाख रुपए से अधिक के सड़क विकास कार्यों का शिलान्यास

बीकानेर, 18 अगस्त। बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने मंगलवार को बीकानेर पश्चिम व…