
बीकानेर। पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर श्री मृदु कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री बनवारी लाल मीणा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी नोखा श्री जरनैल सिंह आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में पुलिस थाना देशनोक द्वारा चोरी के प्रकरण में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया गया है।
पुलिस थाना देशनोक की थानाधिकारी श्रीमती सुमन शेखावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना हाजा के मुकदमा नंबर 91/2026, धारा 303(2), 304(2) भारतीय न्याय संहिता-2023 में आरोपी हिनेश रावण पुत्र विजय रावण, उम्र 20 वर्ष, निवासी रामदेव का मंदिर, कोरियों का मोहल्ला, बीकानेर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी से चोरी का माल बरामद किया गया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी जब्त किया गया है।
फर्जी फोन-पे ट्रांजेक्शन दिखाकर चोरी की वारदात
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी हिनेश तथा मुख्य आरोपी लक्की भट्टू द्वारा बीकानेर शहर एवं आसपास के गांवों में अलग-अलग दुकानदारों को झांसा देकर सामान खरीदा जाता था। इसके बाद फर्जी फोन-पे ऐप ट्रांजेक्शन का इस्तेमाल कर दुकानदारों को पैसे भेजने का झूठा ट्रांजेक्शन दिखाया जाता और सामान लेकर फरार हो जाते थे।
पुलिस के अनुसार इस तरीके से कई वारदातें किए जाने की जानकारी सामने आई है। आरोपी से इस संबंध में विस्तृत पूछताछ जारी है, जिससे अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
पुलिस टीम
श्रीमती सुमन शेखावत, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना देशनोक।
श्री आनंद सिंह सूनिल, पुलिस थाना देशनोक, जिला बीकानेर।
श्री रविशंकर हेड कांस्टेबल 09, पुलिस थाना देशनोक, जिला बीकानेर।
श्री आत्माराम हेड कांस्टेबल 176, पुलिस थाना देशनोक, जिला बीकानेर।
श्री दिनेश कांस्टेबल 1313, पुलिस थाना देशनोक, जिला बीकानेर — मुख्य भूमिका।