145 ग्राम हेरोइन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार, नशीले पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार जब्त

Description of image

नोखा। युवाओं को नशे की लत से बचाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पुलिस थाना नोखा ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए 145 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार नंबर RJ 50 CA 3037 को भी जब्त किया है। बरामद हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई गई है।

 

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस एवं जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर श्री बनवारी लाल आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी नोखा श्री जरनैल सिंह आरपीएस के निकट सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी नोखा श्री गोविन्द सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्रवणराम, लक्ष्मणराम एवं श्रीराम भादू के कब्जे से 145 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की। मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया गया। इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान पुलिस थाना जसरासर के थानाधिकारी श्री राकेश स्वामी द्वारा किया जा रहा है।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

1. श्रवणराम पुत्र श्री सीताराम, जाति विश्नोई, उम्र 27 वर्ष, निवासी रोडा, पुलिस थाना नोखा।

2. लक्ष्मणराम पुत्र श्री मनरूप उर्फ मनीराम, जाति विश्नोई, उम्र 22 वर्ष, निवासी रोडा, पुलिस थाना नोखा।

3. श्रीराम भादू पुत्र श्री मनरूप उर्फ मनीराम, जाति विश्नोई, उम्र 28 वर्ष, निवासी रोडा, पुलिस थाना नोखा।

 

आरोपियों से बरामद मादक पदार्थ के स्रोत, आपूर्ति नेटवर्क एवं तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

 

पुलिस टीम

 

1. श्री गोविन्द सिंह चारण, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना नोखा

2. श्री हरिराम, सहायक उप निरीक्षक, पुलिस थाना नोखा

3. श्री दीपक यादव, सहायक उप निरीक्षक, साइबर सेल बीकानेर

4. श्री गणेश गुर्जर, कांस्टेबल, पुलिस थाना नोखा

5. श्री तेजाराम, कांस्टेबल, पुलिस थाना नोखा

6. श्री जेठूसिंह, कांस्टेबल, पुलिस थाना नोखा

7. श्री जयप्रकाश, कांस्टेबल, पुलिस थाना नोखा

8. श्री महेंद्र सिंह, कांस्टेबल, पुलिस थाना नोखा

9. श्री देवेंद्र, कांस्टेबल, डीएसटी टीम बीकानेर

10. श्री सुनील, डीआर कांस्टेबल, पुलिस थाना नोखा

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

फोटोग्राफी के डिजिटल युग में छुपी प्रतिभाएं भी सामने आ रही हैं : श्री मृदुल कच्छावा 

बीकानेर, 19 अगस्त। एपीथ्रीआई द्वारा बुधवार को आयोजित समारोह में बीकानेर के पुलिस अधीक्षक श…