दिनेश चंद्र सक्सेना एवं किशन व्यास आजाद स्मृति व्याख्यानमाला एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Description of image

बीकानेर, 21 अगस्त। पब्लिक रिलेशंस एंड एलाइड सर्विसेज एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (प्रसार) की ओर से जनसंपर्क सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों दिनेश चंद्र सक्सेना एवं किशन व्यास आजाद की स्मृति में व्याख्यानमाला एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

 

सूचना केंद्र सभागार में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार राजेंद्र जोशी ने कहा कि दोनों दिवंगत अधिकारियों ने सही मायनों में जनसंपर्क को जिया। उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन करने के साथ जनसंपर्क के क्षेत्र में कई नए आयाम स्थापित किए। उनकी स्मृति में आयोजन करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

 

राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पूर्व सचिव पृथ्वीराज रतनू ने कहा कि दिनेश चंद्र सक्सेना ने जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य किया। युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के क्षेत्र में बीकानेर का सदैव प्रभुत्व रहा है।

 

जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक एवं प्रसार के अध्यक्ष डॉ. हरि शंकर आचार्य ने कहा कि जनसंपर्क सेवा के क्षेत्र में अपना समूचा जीवन समर्पित करने वाले अधिकारियों का स्मरण करना हमारा दायित्व है। उन्होंने प्रसार की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

 

जनसंपर्क अधिकारी सुरेश बिश्नोई ने कहा कि प्रसार की यह परंपरा दूसरों के लिए नजीर है। दिवंगत अधिकारियों का स्मरण करना एक अच्छी परंपरा है। वरिष्ठ पत्रकार भवानी जोशी ने कहा कि दिनेश चंद्र सक्सेना और किशन व्यास आजाद ने सदैव पत्रकारों के साथ बेहतर समन्वय रखा। पत्रकार विक्रम जागरवाल ने कहा कि दोनों विभूतियों की स्मृतियां सदैव हमारे मन-मस्तिष्क में रहेंगी। युवा पत्रकार रवि पुगलिया ने कहा कि दोनों अधिकारियों ने सदैव युवा पत्रकारों को आगे बढ़ाने का कार्य किया।

 

प्रीति आचार्य ने किशन व्यास आजाद तथा चंचरी सक्सेना ने दिनेश चंद्र सक्सेना के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंग साझा किए। कार्यक्रम का संचालन गोपाल जोशी ने किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दिनेश चंद्र सक्सेना एवं किशन व्यास आजाद को पुष्पांजलि अर्पित की। प्रियांशु आचार्य ने आभार व्यक्त किया।

 

समारोह में पूर्व पुस्तकालयाध्यक्ष राजेंद्र भार्गव, शिव कुमार सोनी, प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी बृजेंद्र सिंह, फिरोज खान, उमा पुरोहित, निष्का, आनंद सिंह बिदावत, राकेश डुकिया, पत्रकार जयसिंह चौहान, यतेंद्र चड्ढा, हेमराज बिजारणिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

राजकुमार किराडू का युवाओं से आह्वान—राजनीति को सेवा का माध्यम बनाएं

बीकानेर। नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच वरिष्ठ राजनीतिज्ञ राजकुमार किराडू ने पार्षद प…