दतौर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, अवैध देशी कट्टा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Description of image

बीकानेर। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीकानेर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना दतौर क्षेत्र में एक व्यक्ति को अवैध देशी कट्टा (पिस्टल) सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।

महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर श्री ओमप्रकाश, पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री बनवारी लाल मीणा एवं वृताधिकारी वृत्त खाजूवाला श्री विजयपाल यादव के निकटतम सुपरविजन में थाना दतौर पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

थाना दतौर पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त एवं चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान चक 22 बीएलडी बयलर रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा (पिस्टल), अनुमानित बोर 7.65 एमएम बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी की पहचान श्रवण पुत्र बुटाराम, जाति बावरी, उम्र 54 वर्ष, निवासी चक 5 डीएमडब्ल्यूडी, पुलिस थाना दतौर, जिला बीकानेर के रूप में की है।

पुलिस द्वारा बरामद अवैध हथियार की नियमानुसार जांच एवं जब्ती की कार्रवाई की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 3/25(1-बी)(ए) आयुध अधिनियम, 1959 के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है।

पुलिस आरोपी से अवैध हथियार रखने के संबंध में पूछताछ कर रही है। साथ ही हथियार की खरीद-फरोख्त तथा इसके स्रोत के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

पुलिस टीम:

श्री दयानंद, एएसआई

श्री कुलदीप, कांस्टेबल 1647

श्री कुलदीप, एमएचसी 672

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

अवैध खनन के खिलाफ गजनेर पुलिस की कार्रवाई, मुर्रम से भरा डंपर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गज…