ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पांचू पुलिस की कार्रवाई, टॉप-10 वांछित आरोपी अनिल कुमार गिरफ्तार

Description of image

बीकानेर। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पांचू पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में लंबे समय से वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पुलिस थाना नोखा के एक अन्य एनडीपीएस प्रकरण में भी वांछित चल रहा था।

 

महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर श्री ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री बनवारीलाल मीणा आरपीएस के निर्देशन तथा पुलिस उप अधीक्षक वृत्त नोखा श्री जयरामसिंह के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना पांचू श्री ईश्वर प्रसाद पुनि के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

 

पुलिस के अनुसार दिनांक 02 जनवरी 2026 को थाना पांचू में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में पुलिस ने 4 किलो 402 ग्राम मादक पदार्थ डोडा पोस्त छिलका एवं चूरा जब्त किया था। उक्त प्रकरण में आरोपी अनिल कुमार मौके से फरार हो गया था और तभी से वांछित चल रहा था।

 

पुलिस द्वारा लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी। कार्रवाई के दौरान पांचू पुलिस ने प्रकरण में वांछित एवं टॉप-10 आरोपियों में शामिल अनिल कुमार पुत्र हडमानराम, जाति बिश्नोई, उम्र 25 वर्ष, निवासी कूदसू, पुलिस थाना पांचू, जिला बीकानेर को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अनिल कुमार पुलिस थाना नोखा में 13 दिसंबर 2025 को एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में भी वांछित चल रहा था। उक्त प्रकरण में पुलिस ने 8 किलो 530 ग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। जांच में अनिल कुमार को मादक पदार्थ के सप्लायर के रूप में वांछित किया गया था।

 

गिरफ्तार आरोपी से मादक पदार्थों की तस्करी एवं सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है। प्रकरण का अनुसंधान थानाधिकारी पुलिस थाना पांचू द्वारा किया जा रहा है।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

अनिल कुमार पुत्र हडमानराम, जाति बिश्नोई, उम्र 25 वर्ष, निवासी कूदसू, पुलिस थाना पांचू, जिला बीकानेर।

 

पुलिस टीम

 

– श्री ईश्वर प्रसाद, थानाधिकारी पुलिस थाना पांचू

– श्री मांगीलाल हेड कांस्टेबल

– श्री राधाकिशन हेड कांस्टेबल

– श्री धन्नाराम कांस्टेबल

– श्री सुनील कुमार कांस्टेबल

– श्री लीलाराम कांस्टेबल

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

अवैध खनन के खिलाफ गजनेर पुलिस की कार्रवाई, मुर्रम से भरा डंपर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गज…