पीबीएम में मरीजों-परिजनों को मिली बड़ी सुविधा, एनएलसीआईएल ने सौंपे दो नए शौचालय ब्लॉक

Description of image

बीकानेर। एनएलसी इंडिया लिमिटेड (NLCIL) की बरसिंहसर थर्मल पावर प्रोजेक्ट ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत बीकानेर के प्रसिद्ध पीबीएम अस्पताल परिसर में दो अत्याधुनिक सार्वजनिक शौचालय ब्लॉकों का निर्माण कार्य पूर्ण कर जनता को समर्पित किया है।

 

इस अवसर पर एक सादे एवं गरिमामय कार्यक्रम में 16 नंबर ओपीडी में निर्मित शौचालय ब्लॉक को पीबीएम अस्पताल के अधीक्षक डॉ. बी. सी. घिया तथा सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक (SSB) में निर्मित शौचालय ब्लॉक को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संजीव बूरी को औपचारिक रूप से सुपुर्द किया गया। यह हस्तांतरण एसपी मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा की विशेष गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

 

एनएलसीआईएल बरसिंहसर परियोजना के परियोजना प्रमुख श्री एस. विजय कुमार ने एचआर, सीएसआर एवं ओएचसी विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में ये जनसुविधाएं अस्पताल प्रशासन को सौंपी। इस दौरान पीबीएम अस्पताल के अन्य वरिष्ठ चिकित्सक एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 

अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकों एवं प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र वर्मा ने एनएलसी इंडिया लिमिटेड द्वारा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे इस जनहितैषी एवं उत्कृष्ट कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से आने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए यह सुविधा बेहद राहतकारी सिद्ध होगी। एनएलसीआईएल की यह पहल न केवल स्वच्छता और जन-स्वास्थ्य के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक विकास में भी एक अनुकरणीय योगदान है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

स्व. चौधरी भीयाराम गोदारा (पूर्व सरपंच) की स्मृति में विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण, भामाशाह परिवार ने रखी नींव

नोखागाँव। राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, नोखागाँव के मुख्य प्रवेश द्वार (गेट) के…