
बीकानेर। बीकानेर स्थित छबीली घाटी (सेवा सदन) में इन दिनों साधुमार्गी जैन संघ के ‘समर्पण महोत्सव’ के अंतर्गत भक्ति, नियम और तपस्या का वातावरण बना हुआ है। संघ के नवम पट्टधर आचार्य प्रवर 1008 श्री रामलाल जी महाराज साहब एवं उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी महाराज साहब आदि ठाणा का पावन चातुर्मास (वर्षावास) गतिमान है।
सागर से गंभीर, आचार्य प्रवर 1008 श्री रामलाल जी म.सा. एवं बेले बेले के तपस्वी उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनि जी म.सा. के संयमी एवं तप जीवन से प्रभावित होकर इस पावन चातुर्मास में प्रतिदिन श्रद्धालुओं द्वारा प्रत्याख्यान एवं तपस्या की नौ की लड़ी चल रही है।
इसी तप क्रम में समता बहुमंडल की पूर्व मंत्री तथा अखिल भारतीय साधुमार्गी जैन महिला समिति, जैन महासभा, जैन यूथ क्लब एवं भाजपा (नया शहर मंडल) की कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती बसु सिंगी ने अपने अतुल्य आत्मबल का परिचय देते हुए गुरु चरणों में नौ की तपस्या (9 दिन के उपवास) का संकल्प लिया है।
आज श्रीमती बसु सिंगी की सात की तपस्या (7वाँ उपवास) गतिमान है। इससे पूर्व भी वे 8 की तपस्या की साधना सफलतापूर्वक पूर्ण कर चुकी हैं। वे नियमित रूप से गुरुदेव के प्रवचन श्रवण एवं धार्मिक आराधना में लीन रहकर तपस्या मार्ग पर अग्रसर हैं।
इस अवसर पर धर्म प्रेमी जनता द्वारा उनकी तपस्या की निरंतर अनुमोदना की जा रही है।
दिनांक: 27 अगस्त 2026