राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कैलेंडर के अनुसार समस्त गतिविधियों का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें रिटर्निंग अधिकारी

Description of image

बीकानेर, 27 अगस्त। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन ने गुरुवार को नगरीय निकाय आम चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अब तक के कार्यों की समीक्षा की और आगामी दिनों में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्धारित कैलेंडर के अनुसार समस्त कार्य सम्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसूचना जारी होने के साथ ही गुरुवार को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन 31 अगस्त तक लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगले दो कार्यदिवस में बड़ी संख्या में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हो सकते हैं, अतः प्रत्येक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएं। उन्होंने कहा कि रविवार को समस्त रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय तैयारियों हेतु खुले रहें, जिससे सोमवार को अधिक संख्या में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त होने की स्थिति में समूची प्रक्रिया आसानी से सम्पन्न हो जाए।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक नगर पालिका क्षेत्र में कानून व्यवस्था संधारण, वल्नरेबल और क्रिटिकल बूथों से जुड़ी आवश्यक व्यवस्था, एरिया और जोनल मजिस्ट्रेट से समन्वय, समस्त प्रशिक्षण, मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं, दिव्यांग मतदाताओं का चिह्नीकरण तथा उनके लिए की जाने वाली समस्त व्यवस्थाओं सहित प्रत्येक कार्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कैलेंडर के अनुसार करना सुनिश्चित करें।

 

उन्होंने कहा कि रिटर्निंग अधिकारी, सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया की महत्वपूर्ण कड़ी है। अपनी भूमिका को समझते हुए प्रत्येक रिटर्निंग अधिकारी पूर्ण गंभीरता और समन्वय से कार्य करें।

 

इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रतनू, एडीएम (सिटी) श्रीमती रीना, एसडीएम सुश्री महिमा कसाना सहित रिटर्निंग अधिकारी मौजूद रहे।

 

*पहले दिन प्राप्त हुए चार नाम निर्देशन पत्र*

 

नगरीय निकाय आम चुनाव के तहत नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हुई। पहले दिन चार नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुए। इनमें बीकानेर नगर निगम के लिए एक, नोखा नगर पालिका के लिए दो तथा श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका के लिए एक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त हुआ। शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व पर अवकाश रहेगा। शनिवार को प्रातः 10:30 से दोपहर 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

नोखा फायरिंग व जानलेवा हमले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

  बीकानेर। पुलिस थाना नोखा ने ग्राम केड़ली में 14 जून 2026 की रात हुई फायरिंग एवं जान…