नोखा फायरिंग व जानलेवा हमले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Description of image

 

बीकानेर। पुलिस थाना नोखा ने ग्राम केड़ली में 14 जून 2026 की रात हुई फायरिंग एवं जानलेवा हमले की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में शामिल शूटर को अजमेर से दस्तयाब किया। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त 12 बोर बंदूक और स्कॉर्पियो वाहन बरामद किए गए हैं।

 

पुलिस के अनुसार 14 जून की रात आरोपियों ने आपसी रंजिश के चलते बाबूलाल लोयल व उसके परिचित अशोक विश्नोई को केड़ली तालाब के पास बुलाया। आरोपियों ने उनकी कैंपर गाड़ी को टक्कर मारकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिसमें दोनों के शरीर पर गोलियां लगीं। मामले में 15 जून को मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देश पर विशेष टीमें गठित की गईं। पुलिस ने मुखबिर तंत्र, तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों तथा घटनास्थल से जुटाए गए परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जितेन्द्र सिंह और भैरू सिंह को अजमेर से गिरफ्तार किया।

 

गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र सिंह पुत्र सुगन सिंह (30 वर्ष), निवासी खोलपुरा, थाना कोटड़ी, जिला भीलवाड़ा तथा भैरू सिंह पुत्र तख्त सिंह (23 वर्ष), निवासी देवरिया मांडल, थाना मांडल, जिला भीलवाड़ा हैं।

 

जितेन्द्र सिंह की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12 बोर बंदूक तथा स्कॉर्पियो वाहन RJ 06 YC 2593 को रोही खोलपुरा, थाना कोटड़ी, जिला भीलवाड़ा से जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार जितेन्द्र सिंह के विरुद्ध पूर्व में करीब आधा दर्जन प्रकरण चालानशुदा हैं।

 

इस प्रकरण में पूर्व में बाबूलाल, गणेशाराम ढाका, उमेश धारणिया और मोहन सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश एवं अनुसंधान जारी है।

 

कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा एवं वृत्ताधिकारी नोखा जरनैल सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी गोविन्द सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। टीम में गणेश गुर्जर, बलवीर एवं संजय कांस्टेबल शामिल रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

ऑपरेशन नीलकंठ: पूगल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 39.250 किलो डोडा पोस्त जब्त, चार आरोपी गिरफ्तार

  बीकानेर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तह…