13वीं कूडो राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप मे बीकानेर के कूडो खिलाडी दिखाएंगे अपना दमखम

Description of image

 

बीकानेर दिनांक 1.09.2026,कार सोसाईटी राजस्थान (कार) के द्वारा 13वीं कूडो राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप, 7वी कूडो फेडरेशन कप व राज्य प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रॉयल रिसोर्ट, जोधपुर में किया जा रहा है ।

 

कूडो बीकानेर की सचिव सेन्सई सोनिका सैन ने बताया कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान कूडो (जैपनीज मिक्स्ड स्पोर्ट्स कॉम्बैट मार्शल आर्ट) के नये वर्जन 25 का प्रशिक्षण सबमिशन,ने वाजा, नागे वाजा, टेक डाऊन विभिन्न चॉकिंग, ग्रेप्लिग थ्रोडिंग का प्रशिक्षण अर्न्तराष्ट्रीय प्रशिक्षक हांशी मेहूल वोरा ( हेड कोच, कूडो इंडिया ) के निदर्शन मे शिहान जेस्मीन मकवाना, रेन्शी प्रियंक राणा के द्वारा दिया जायेगा जिसके लिये 112 खिलाडियों की बीकानेर टीम के चयन विभिन्न भार व आयु वर्ग में रेन्शी प्रीतम सैन के द्वारा स्थानीय कूडोकाजों को एक माह से सघन प्रशिक्षण दिया गया, ज्ञात रहे कूडो मार्शल आर्ट खेल मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त है।

रेन्शी प्रीतम सैन ने बताया कि बीकानेर के कूडो खिलाड़ियो ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूडो खेल मे बीकानेर की पहचान बनाई है, कूडो एक लोकप्रिय खेल बना हुआ है।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी नवम्बर 2026 में आयोजित होने वाली 17वी राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता, 7वी कूडो फेडरेशन कप, 18वी अक्षय कुमार अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भाग लेने सूरत जायेंगे। सेन्सई सोनिका सैन, सेन्सई विजय सिंह चौहान, सेन्सेई नदीम हुसैन, सेन्सेई सिद्धान्त जोशी, सेन्सेई ब्रह्मप्रकाश सर्वटे, सेम्पाय योगेश्वर बारासा, सेन्सेई प्रवीण साध रेफ्रीशिप के लिये भाग लेंगे।

 

संस्था पदाधिकारी देवेन्द्र कुमार बिश्नोई , नगेन्द्र सिंह शेखावत, एडवोकेट श्रीभगवान मारू, ज्योतिप्रकाश रंगा, नरेंद्र अग्रवाल, दिव्या डूमरा, नीलम जौहरी, सुषमा राय व स्थानीय खिलाड़ियों ने शुभकामनाऐं दी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

छात्रों को प्रतिभा पहचानने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मिलेगा नया मंच : बीकानेर में एईएसएल द्वारा एंथे 2026 लॉन्च

बीकानेर। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) की ओर से देश की प्रमुख टैलेंट हंट एवं डाय…