
बीकानेर। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) की ओर से देश की प्रमुख टैलेंट हंट एवं डायग्नोस्टिक असेसमेंट परीक्षा आकाश नेशनल टैलेंट हंट एग्जाम (एंथे) 2026 लॉन्च की गई। परीक्षा का उद्देश्य छात्रों को अपनी शैक्षणिक क्षमता, मजबूतियों और सुधार की जरूरत वाले क्षेत्रों को पहचानने के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
बीकानेर में मंगलवार काे लांचिंग अवसर पर आकाश बीकानेर के एकेडमिक हेड वेद प्रकाश शर्मा, एकेडमिक हेड मेडिकल नविता बिश्नाेई, एकेडमिक हेड फाउंडेशन नवीन बंसल, असिस्टेंट डायरेक्टर मोहम्मद शाेएब तथा ब्रांच हेड दिग्विजय सिंह जोधा सहित अन्य मौजूद रहे।
उन्हाेंने बताया कि आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड देशभर में नीट, जी, ओलंपियाड सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शैक्षणिक सेवाएं उपलब्ध कराता है। कंपनी के अनुसार देशभर में इसके 415 से अधिक सेंटर हैं और 4 लाख से अधिक छात्र वर्तमान में इसके विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़े हुए हैं। एंथे पिछले 16 वर्षों से आयोजित की जा रही है और अब तक 1 करोड़ से अधिक छात्रों के रजिस्ट्रेशन दर्ज किए जा चुके हैं। परीक्षा को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह केवल छात्रों के अंकों का आकलन न करके उनकी कॉन्सेप्ट की समझ, एप्टीट्यूड, एनालिटिकल एबिलिटी और एग्जाम बिहेवियर को भी समझने में मदद करे।
एईएसएल के एमडी एवं सीईओ चंद्र शेखर गरिसा रेड्डी के अनुसार एंथे केवल स्कॉलरशिप तय करने वाली परीक्षा नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य छात्रों को अपनी अकादमिक क्षमता और तैयारी के स्तर को समझने में मदद करना है।
एंथे 2026 में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से शामिल हुआ जा सकता है। ऑनलाइन परीक्षा 27 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित होगी, जबकि ऑफलाइन परीक्षा 11 अक्टूबर, 25 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। छात्र आधिकारिक एंथे पोर्टल अथवा देशभर में स्थित आकाश सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।