बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत रूणिया बड़ा बास में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Description of image

बीकानेर, 18 सितंबर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बीकानेर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रूणिया बड़ा बास में शुक्रवार को जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में काली बाई भील उड़ान योजना के अंतर्गत माहवारी स्वास्थ्य प्रबंधन, स्वच्छता एवं महिला अधिकारों से संबंधित विषयों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं अंकिता, मोनिका एवं पिंकी को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव की वयोवृद्ध महिला जेठी देवी ने की। महिला अधिकारिता विभाग की प्रचेता विजयलक्ष्मी जोशी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि माहवारी प्राकृतिक शारीरिक प्रक्रिया है, जो स्त्री को मातृत्व के लिए सक्षम बनाती है। उन्होंने माहवारी के दौरान स्वास्थ्य एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने तथा संक्रमण एवं अन्य रोगों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की बात कही।

 

सखी सेंटर प्रथम की केंद्र प्रबंधक संतोष बारिया ने माहवारी के दौरान सैनिटरी पैड का उचित उपयोग एवं समय-समय पर उसे बदलने की आवश्यकता बताई। उन्होंने पौष्टिक आहार लेने तथा पर्याप्त मात्रा में गुनगुने पानी का सेवन करने की सलाह दी।

 

सखी सेंटर द्वितीय की केंद्र प्रबंधक ने सखी वन स्टॉप सेंटर तथा ‘तेरे मेरे सपने—एक संवाद’ कार्यक्रम सहित महिला हित से जुड़ी विभिन्न योजनाओं एवं महिला कानूनों की जानकारी दी और महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम का सफल संचालन महिला अधिकारिता विभाग की प्रचेता विजयलक्ष्मी जोशी ने किया।

 

इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत उपस्थित प्रतिभागियों को बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में लीगल काउंसलर गायत्री एवं साथिन गोगा सहित अन्य महिलाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहीं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

राजीविका दीदी कैंटीन की संचालिका सीमा देवी को एक लाख रुपये का ऋण चेक प्रदान

बीकानेर। विकसित भारत जन सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में राजीविका दीदी कैं…