उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा 2021 : नियुक्त किए कार्यपालक मजिस्ट्रेट

Description of image

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को आयोजित होने वाली उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी पुनः परीक्षा 2021 (गृह विभाग) के मद्देनजर आठ अधिकारियों को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

 

जिला मजिस्ट्रेट श्री निशान्त जैन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलसचिव श्री यशपाल आहूजा, राजुवास के रजिस्ट्रार श्री पंकज शर्मा, उपनिवेशन विभाग की उपायुक्त श्रीमती शारदा चौधरी, भू प्रबंधन अधिकारी श्रीमती सवीना बिश्नोई, पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग की उप महानिदेशक श्रीमती मनीषा लेघा, सहायक कलेक्टर श्री रणजीत कुमार, नगर निगम उपायुक्त श्रीमती दमयंती कंवर तथा तहसीलदार श्री विवेक चौधरी को विभिन्न परीक्षा केंद्रों के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकमपुर गांव में बोलेरो कैंपर चोरी की वारदात में था वांछित, आरोपी के खिलाफ 20 से अधिक मामले दर्ज

बीकानेर, 18 सितंबर। पुलिस थाना बज्जू ने चोरी व नकबजनी की वारदातों पर प्रभावी कार्रवाई करते…