मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च कल, कोटगेट से कलेक्टर कार्यालय तक होगा विरोध प्रदर्शन

Description of image

बीकानेर, 28 सितंबर 2026। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसी क्रम में बीकानेर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 29 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे पैदल मार्च एवं पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

 

कांग्रेस कार्यकर्ता कोटगेट से जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकालेंगे। इसके बाद जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

 

कार्यक्रम का आयोजन शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल एवं देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के संयुक्त नेतृत्व में होगा। विरोध प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस सचिव एवं राजस्थान सह प्रभारी चिरंजीव राव सहित बीकानेर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

 

कांग्रेस ने इस कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ नेतागण, प्रदेश पदाधिकारी, बीकानेर शहर एवं देहात जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटियां, महिला कांग्रेस, सेवादल, मंडल अध्यक्ष, एनएसयूआई, इंटक, विभिन्न विभाग एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व कार्यकारिणी सदस्य, पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी, पूर्व पार्षद, जिला परिषद प्रत्याशी, पंच, सरपंच तथा कांग्रेस विचारधारा से जुड़े विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।

 

कार्यक्रम विवरण

 

दिनांक: 29 सितंबर 2026, मंगलवार

समय: सुबह 11 बजे

स्थान: कोटगेट, बीकानेर

मार्ग: कोटगेट से जिला कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च

इसके बाद: जिला कलेक्टर कार्यालय के समक्ष पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन

 

प्रेषक:

नितिन वत्स

पूर्व संगठन महासचिव

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पंचायतीराज चुनावों को लेकर चिरंजीव राव ने जिपस व पंसस दावेदारों और कार्यकर्ताओं से की चर्चा

बीकानेर, 28.09.2026,आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर जिले में राजनीतिक एवं संगठनात्मक गतिव…